अजब गजब: कुदरत की अनोखी घटना! जमीन में धंसा डेढ़ बीघा खेत, देखकर गांव वालो के छुटे पसीन, जानिए कहां की है यह घटना

कुदरत की अनोखी घटना! जमीन में धंसा डेढ़ बीघा खेत, देखकर गांव वालो के छुटे पसीन, जानिए कहां की है यह घटना
  • डेढ़ बीघा खेत जमीन में धंसा
  • नजारा देख लोगों में फैली दहशत
  • वीडियो हुआ वायरल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हाल ही में बीकानेर जिले के लणूकरणसर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों दहशत फैल गई। यह घटना 16 अप्रैल के दिन एक गांव में घटित हुई थी। जब सुबह के समय लोगों को एक खेत की जमीन 80 से 100 फीट धंसी हुई मिली थी। इस गांव का नाम सहजरासर है। यहां एक किसान खेती करने के लिए अपने खेत में गया था। तब उसने देखा कि उसका लगभग एक से डेढ़ बीघा जमीन के अंदर समा गई है। ऐसे में खेत में लगे पेड़ और सड़क गढ्ढे में धंस गई है। इसे लेकर किसान ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। जब लोगों ने इस दृश्य को देखा तो वह भी हैरान रह गए। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस प्रशासन सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।

जमीन में धंसा डेढ़ बीघा खेत

वैसे तो जमीन धंसने से जुड़ी घटनाएं माइन्स की खदानों में होती हैं। हालांकि, हैरानी वाली बात यह है कि इस खेत में माइन्स भी कोई माइन्स भी नहीं है। इस क्षेत्र में अधिकतर लोगों का जीवन यापन खेती के सहारे गुजरता है। इस घटना के बाद से लोगों की बीच डर का माहौल है। खेत के अचानक धंसने के मामले में जांच की जा रही है। इसे लेकर कुछ लोगों का कहना है कि एक समय पहले यहां पर कुआं हुआ करता था। जिस वजह से यह खेत जमीन में धंस गया। इस बीच अब खबरे हैं कि जमीन में गढ्ढा दिन-ब-दिन गहरा हो रहा है। इसकी सूचना मिलते ही भू-गर्भ विशेषज्ञ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इसकी जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि धंसे हुए खेत को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई है। खेत में गढ्ढे को रिकॉर्ड करने के लोग इसमें उतर गए और रील्स बनाने लगे। इसे देखते हुए पुलिस ने लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लगा दी है। इतना ही नहीं, बल्कि पुलिस ने आसपास के इलाकों में तारबंदी भी की है।

Created On :   24 April 2024 6:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story